Thousands of devotees take a dip in the Ganges on Amavasya
- फोटो : GAJRAULA
मार्गशीष अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। ब्रजघाट व तिगरी में गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। श्रद्धालुओं के स्नान के कारण ब्रजघाट गंगा पुल पर वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे।
बुधवार की सुबह मार्गशीष माह की अमावस्या पर गंगा में स्नान के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। ब्रजघाट और तिगरी गंगा में हर-हर गंगे के उद्घोष संग श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। सुबह शुरू हुआ श्रद्धालुओं के स्नान का क्रम काफी देर तक चलता रहा। श्रद्धालुओं के वाहनों के कारण ब्रजघाट गंगा पुल पर वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। इस दौरान पहले से ही मुस्तैद पुलिस ने जाम नहीं लगने दिया।
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा पुल पर जाम नहीं लगा था।