फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मजदूर के घर में चोरी कर पड़ोस के घर में घुसे चोर, एक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में सोमवार रात को चोरों ने मजदूर के घर को निशाना बना लिया। चोरों ने नकदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत कीमती सामान चोर कर लिया। इसके बाद चोर पड़ोसी के घर में घुस गए, जहां जाग होने पर एक चोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, रात में पुलिस ने आरोपी को नशेड़ी बताकर छोड़ दिया, लेकिन सुबह फिर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव शाहपुर कला में मजदूर नदीम अली का परिवार रहता है। नदीम का घर गांव के बाहरी छोर पर स्थित एक स्कूल के पास बना है। सोमवार रात को नदीम कमरे में सोया था, जबकि उसकी मां और पत्नी बरामदे में सोए थे। रात में चोर दीवार फांदकर नदीम के घर में घुस गए। नदीम ने बताया कि चोर संदूक में रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। इसके बाद चोर पास के ही जफरुद्दीन के घर में दाखिल हो गए। यहां आहट होने पर परिवार के लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया, जबकि तीन चोर भाग गए।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उसे थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी को नशेड़ी बताकर छोड़ दिया। मंगलवार सुबह को नदीम के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुटी थी। इसी बीच रात में पकड़ा गया आरोपी वहां पहुंच गया। ग्रामीणों ने उसे देखकर पहचान लिया और फिर पकड़ लिया। ग्रामीणों का कहना है कि चोर दिन में कबाड़ बीनता है और रात में चोरी करता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि चोरी के मामले में नगर के कनेटा रोड़ निवासी फैजान को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें