अमरोहा। जिले भर कई सरकारी कार्यालयों में कई वाहन ठेके पर लगे हैं। कई लोगों ने बिना कॉमर्शियल नंबर के वाहनों को विभागों से संबद्ध कर रखा है। अब परिवहन ऐसे वाहनों का सर्वे कराकर उनके उनके स्वामियों को नोटिस नोटिस देने की तैयारी में है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार ठेके पर सरकारी विभाग में लगे वाहनों का पंजीयन कॉमर्शियल श्रेणी में नहीं कराया गया है। जिले में सरकारी कार्य के लिए कई विभागों को पुरानी ठेका प्रथा पर चार पहिया वाहनों को संबद्ध किया गया है। ऐसे वाहनों के खिलाफ उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से सर्वे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर वाहनों का पंजीकरण काॅमर्शियल श्रेणी में दर्ज कराने को कहा जाएगा। एआरटीओ महेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस तरह के वाहनों का सर्वे शुरू कराया जा रहा है। उसके बाद उन्हें नोटिस दिया जाएगा। नोटिस के बीस दिनों के अंदर वाहन स्वामी की ओर कॉमर्शियल श्रेणी में नहीं कराया गया तो उनका पंजीयन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बिना कॉमर्शियल नंबर के आधार पर कॉमर्शियल गतिविधि में जुड़े वाहनों से राजस्व की क्षति हो रही है।