बालिका के सिर, मुंह, माथे पर किए गए थे वार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि गजरौला (अमरोहा)। मां-बेटी की दिल दहलाने वाली घटना की देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। रिपोर्ट के मुताबिक बेटी के मुंह, माथे और सिर पर घाव पाए गए, जबकि उसकी मां के सिर पर एक घाव होने की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है।थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर में शनिवार की रात किसी समय मिथलेश व उसकी बेटी यशी की सिलबट्टे के सिल से वार कर हत्या कर दी गई।
बालिका के सिर, मुंह, माथे पर किए गए थे वार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। मां-बेटी की दिल दहलाने वाली घटना की देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। रिपोर्ट के मुताबिक बेटी के मुंह, माथे और सिर पर घाव पाए गए, जबकि उसकी मां के सिर पर एक घाव होने की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है।
थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर में शनिवार की रात किसी समय मिथलेश व उसकी बेटी यशी की सिलबट्टे के सिल से वार कर हत्या कर दी गई। शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। रिपोर्ट के मुताबिक बालिका के सिर, मुंह और माथे पर घाव पाए गए जबकि मिथलेश के सिर पर ही घाव होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने की। सीओ मंडी धनौरा अरुण कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि बालिका के सिर, मुंह और माथे पर हमले के निशान पाए गए हैं, जबकि उसकी मां मिथलेश के सिर पर एक घाव होने की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है।
तिगरी में हुआ मां-बेटी का अंतिम संस्कार
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर निवासी मिथलेश व उसकी बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पहले मिथलेश का पोस्टमार्टम किय गया। इसके बेटी का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शवों को मायके वाले बांहपुर ले गए। यहां कुछ देर ग्रामीणों के दर्शन के बाद तिगरी ले जाया गया। मिथलेश का तिगरी में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। मृतका के भाई विजय सिंह ने बताया कि यशी को दफन किया जाएगा। अंतिम संस्कार भी मायके वाले ही कर रहे हैं।