फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गायब विवाहिता के प्रेमी के घर पर होने के शक में हंगामा, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। घर से गायब विवाहिता के प्रेमी के घर पर होने के शक में दोनों के घरवालों के बीच लाठी-डंडे चलने से बवाल जैसे हालात पैदा हो गए। हसनपुर-रहरा मार्ग पर जुटी दोनों पक्षों की भीड़ एक-दूसरे पर हमलावर रही। पुलिस के पहुंचने पर युवक पक्ष के लोग शांत हुए तो युवती के मायके वालों ने जाम लगा दिया। दोनों पक्षों की तनातनी से रहरा रोड पर तीन घंटे हंगामा रहा। जनप्रतिनिधियों और पुलिस ने भीड़ को समझाकर शांत किया। हालांकि, रात तक युवती हाथ नहीं आई।
विज्ञापन


रहरा क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की 24 वर्षीय बेटी की शादी करीब तीन माह पहले आदमपुर क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। 26 सितंबर को विवाहिता ससुराल से गायब हो गई। ससुराल वालों ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी। इसके बाद विवाहिता की खोजबीन शुरू की गई। विवाहिता पक्ष के लोगों को शक हुआ कि उसे मायके के पड़ोसी गांव निवासी एक युवक अपने साथ ले गया है, जो दूसरी बिरादरी का है। इसको लेकर रविवार सुबह करीब नौ बजे विवाहिता के मायके पक्ष के लोग इकट्ठा होकर रहरा थाना क्षेत्र की गंगानगर पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की।

आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद करीब 9:30 बजे विवाहिता पक्ष के आक्रोशित लोग क्षेत्र के ही एक गांव निवासी महिला के प्रेमी के घर पहुंच गए। वहां, विवाहिता को उन्हें सुपुर्द करने की मांग की। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। बवाल के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह बिगड़ी स्थिति को संभाला और लोगों को शांत कराया। इसके बाद में विवाहिता पक्ष के लोग वहां से चले गए।
विज्ञापन


हालांकि, मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीण दोपहर करीब दो बजे हसनपुर-रहरा मार्ग पर तीसरा मिल के सामने पहुंचे और जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीण युवती को बरामद करने की मांग पर अड़े रहे। गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी और विधायक के बेटे देवेंद्र खड़गवंशी के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और शाम करीब पांच बजे जाम खोल दिया।
रहरा क्षेत्र की बेटी, गायब आदमपुर से हुई, जाम हसनपुर क्षेत्र में लगाया
जिस विवाहित को बरामद करने की मांग को लेकर हसनपुर क्षेत्र के तीसरा मिल पर जाम लगाया गया। यह मामला तीन थाना क्षेत्रों में बंट गया है। विवाहिता रहरा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। वह आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव स्थिति ससुराल से गायब हुई है। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी बरामदगी की मांग को लेकर हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में जाम लगाया।
करीब तीन घंटे जाम से थमे रहे वाहन
विवाहिता को बरामद करने की मांग को लेकर हसनपुर-रहरा मार्ग पर गांव तीसरा मिल के सामने लगाए गए जाम से करीब तीन घंटे तक राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार दोपहर करीब दो बजे ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया था। जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। मार्ग पर दोनों ओर दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम करीब पांच बजे जाम खुला तो यातायात सुचारू हो पाया।
विवाहिता गायब है। उसकी तलाश की जा रही है। कैसे गायब हुई, इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही विवाहिता को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएग। - दीप कुमार पंत, सीओ हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें