फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊ के अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में बहा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ताऊ के अंतिम संस्कार में आया चक रुस्तमपुर निवासी किसान मेकचंद (45) गंगा में बह गया। पुलिस और गोताखोरों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन पत नहीं चल पाया।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव चक रुस्तमपुर निवासी लल्लू सिंह का निधन हो गया था। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे परिजन और रिश्तेदार तिगरी गंगा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार करने गए था। उनका 45 वर्षीय भतीजा मेकचंद भी अंतिम संस्कार में आया था। बताया जाता है कि अंतिम संस्कार के बाद साथ आए लोग गंगा में स्नान करने लगे। इस दौरान मेकचंद भी नहाने लगा। इस बीच वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख साथ आए लोगों ने शोर मचाया। खबर मिलते ही गोताखोर भी पहुंच गए। पुलिस और एसडीएम राजीव राज मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने काफी देर तक गंगा में उनकी तलाश की, लेकिन गहरे जल में समा चुके मेकचंद का पता नहीं चला। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्धार्थ का कहना है कि गंगा में डूबने का मामला सामने आया है। युवक को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें