आदमपुर। क्षेत्र के एक गांव में घरेलू कलह में 18 वर्षीय युवक ने घर में ही पंखे से रस्सी का फंदा बनाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बताते हैं कि मंगलवार की शाम को युवक ने कमरे में खुद को बंद करके अंदर के लॉक लगा लिया। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला। परिजनों ने आवाज लगाई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद जब देखा तो युवक का शव पंखे से लटका हुआ मिला। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आई है।