फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्कूल परिसर में फंदे पर लटककर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में 18 वर्षीय युवक ने घरेलू कलह में आत्मघाती कदम उठा लिया। गांव के ही प्राइमरी स्कूल के परिसर में लगे पेड़ से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। ग्रामीणों का कहना है कि घरेलू कलह की वजह से युवक परेशान था। रविवार की सुबह को युवक नाराज होकर घर से निकल गया और गांव के ही प्राइमरी स्कूल के परिसर में खड़े बकायन के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव को नीचे उतार लिया गया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक चार बहन भाइयों में तीसरे नंबर का था। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें