अमरोहा। श्री रामायण संकीर्तन मंडल का 67वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह प्रभातफेरी निकालकर भगवान राम का गुणगान किया जा रहा है। दुनिया चले न श्रीराम के बिना...रामजी चले न हनुमान के बिना...जैसे भजनों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं, सुबह शाम श्रीराम चरित मानस पाठ किया जा रहा है।
संयोजक प्रतुल शर्मा ने बताया कि शनिवार को प्रभात फेरी बाबा गंगानाथ मंदिर बड़ा बाजार से शुरू होकर विभिन्न मार्गों पर भगवान राम की अलख जगाती निकली। मोहल्ला सुबोध नगर, जोया रोड अमरोहा ग्रीन, सिटी होम, जय ओमनगर, आजाद रोड होते हुए मंदिर बाबा गंगानाथ पर विश्रामित हुई। इस दौरान प्रदीप भटनागर ने दुनिया चले न श्रीराम के बिना... रामजी चले न हनुमान के बिना। हम राम नाम के मतवाले अलख जगाते फिरते हैं... आदि भजन गुनगुनाए। इस दौरान भक्तिमय वातावरण में भक्त खूब नाचे। शरद टंडन ने भक्तों का फूल वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान चैनसुख गोले, डाॅ. अनिल रायपुरिया, संदीप रस्तोगी, अनिल गौतम, अतुल पण्डित, प्रदीप भटनागर, विकास व्यास, मुदित माथुर एड., कैप्टन नलिन माथुर, रोहताश विद्मार्थी, गौरव प्रजापति, पंकज प्रजापति, इशांत महेश्वरी, अंकित, अजय खुराना, रविशंकर आदि मौजूद रहे।