अमरोहा। ग्राम कूबी में चल रहे धरने के दौरान अब महिलाएं भी सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने धरना स्थल पर ही चूल्हों पर खाना बनाया और शिविर में बैठकर खाना खाया। कहा कि जब तब चार गुना मुआवजा नहीं मिलेगा, जमीन खाली नहीं की जाएगी।
27 फरवरी से भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों के साथ मोहनपुर, घंसूरपुर, रामपुर व कूबी के ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। शनिवार को 20वें दिन भी किसान धरना स्थल पर डटे रहे। धरना स्थल पर महिलाएं पहुंच गई और शिविर के बाहर चूल्हों पर खाना बनाया। शिविर में बैठकर खाना खाया। किसान नहर विभाग द्वारा अधिगृहित की गई जमीन का सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा मांग रहे हैं। महिलाओं ने दो टूक कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा और न ही जमीन खाली की जाएगी। धरने में मुख्य रूप से सिंपल चौधरी, शीतल चौधरी, अंशु चौधरी, ऋतु सिंह, सुनीता देवी, बबीता देवी, संगीता देवी, अंजू चौधरी, रश्मि चौधरी, पूनम चौधरी, मुकेश चौधरी, बृजपाल सिंह, सूरज सिंह, राजवीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, कमल सिंह, गुड्डू चौधरी आदि मौजूद रहे।