फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खरपड़ी में कच्चे मकान की दीवार गिरी, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। थानाक्षेत्र के गांव खरपड़ी में रविवार की सुबह बारिश के बीच कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसके मलबे की चपेट में आकर परिवार के पांच लोग घायल हो गए। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

गांव खरपडी में किसान कल्लू का परिवार रहता है। उनका घर कच्चा बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश की वजह से रविवार की सुबह घर की एक दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में आकर कल्लू, प्रेमवती और उनके तीन बच्चे घायल हो गए। यहां एक बड़ा हादसा बच गया। उधर, बारिश की वजह से गांव खरपड़ी में रास्तों पर कीचड़ पसरी हुई है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें