फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पथराव के बाद फायरिंग से गूंज उठा शीशों वाली गांव

Sat, 11 Mar 2023 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दिन में मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग के बाद शीशों वाली में देर रात फिर विवाद हो गया। मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग से गांव दहल उठा। लाठी डंडे चल जाने पर महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया और शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। शीशों वाली गांव में प्रधानी के चुनाव को लेकर चल रही रंजिश की आग बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार की सुबह पूर्व ग्राम प्रधान भोजराज व मौजूदा प्रधान हरपाल के परिवार में धारदार हथियार, लाठी डंडे चलने के बाद फायरिंग हुई थी। मारपीट में चार लोग घायल हुए थे, जिनको उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे गांव में फिर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। धारदार हथियार व लाठी डंडे चल गए। इस दौरान फायरिंग हुई। पुलिस एक राउंड फायरिंग की बात कह रही है, जबकि ग्रामीण कई राउंड फायरिंग किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। मारपीट में महेंद्र व प्रमुख और दूसरी तरफ से गोमती पत्नी भीमसेन व सीताराम घायल हो गए। गांव में विवाद की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके पर मिले हरबंश, भीमसेन, टेकचंद व चंद्रपाल को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हिरासत में लिए आरोपियों का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि गांव में विवाद के दौरान फायरिंग हुई है। मगर अभी किसी पक्ष ने भी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें