फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नल का पाइप हाईटेंशन लाइन से टकराया, करंट से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। सरकारी नल लगाते समय पाइप हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे बिहार के मजदूर सनी (31) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

यह मामला थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर का है। गांव में ठेकेदार द्वारा सरकारी नल ठीक करने का काम कराया जा रहा है। बिहार राज्य के जिला माधोपुर के आलमनगर निवासी सुरेश सिंह का बेटा सनी कुमार भी यहां अन्य श्रमिकों के साथ काम कर रहा था। उसके साथ गांव में बिहार के अन्य युवक भी नौकरी करते हैं। बुधवार सुबह सनी कुमार नल ठीक करा रहा था। नल का पाइप निकालते समय अचानक वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। पाइप में उतरे करंट से सनी की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि अन्य श्रमिक करंट की चपेट में आने से बच गए। मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीण उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद बिहार भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें