फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लगातार चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारी, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रहे सफाई कर्मचारियों ने धरने के चौथे दिन सफाई कर्मचारी वेतन कटौती एवं शोषण रोके जाने की मांग की। वहीं लगातार सफाई न होने से कस्बे के हालात गंदगी से बद से बदतर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

धरने में वक्ताओं ने कहा कि ठेका सफाई कर्मचारी का ईपीएफ जनवरी 2019 से मई 2023 तक का नहीं दिया गया है। जल्द ही सफाई कर्मचारियों को ईपीएस दिलाया जाए। एक ठेकेदार पर 13 लाख 50 हजार रुपये बकाया हैं तो दूसरे ठेकेदारों पर बकाया चल रहा है। इन ठेकेदारों से सफाई कर्मचारियों के पैसे दिलाए जाएं, बैकलाग सफाई कर्मचारीयो को सफाई कार्य पर बुलाया जाए तथा जो कर्मचारी सफाई कार्य पर भर्ती हुए हैं। उन सभी से सफाई का कार्य लिया जाए, एक सफाई नायक सफाईकर्मचारियों को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करता है, उसे उसके मूलपद पर वापस भेजा जाए, एक लिपिक को भी उसके मूल पद पर भेजा जाए, संविदा सफाई कर्मचारियों को सातवें वेतन के हिसाब से वेतन दिलवाया जाए। धरने के बाद तहसील दिवस प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग की। ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से सोनू, करन, महेश, राजेंद्र, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं कस्बे में लगातार सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते गर्मी में गंदगी के अंबार लगने से लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। जगह-जगह कूड़ों के ढेर से बदबू उठ रही है। बदबू के चलते लोगों का जीवन दुर्भर हा रहा है। कस्बेवासियों का कहना है कि अगर ऐसा ही चलता तो गंदगी से कस्बे में बीमारियां फैलना शुरू हो जाएंंगी।
विज्ञापन


रोहिताश कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें