हाईटेंशन तारों से निकली चिंगारी से किसान की चार बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। आग से बीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव चक पायंती कलां का है। गांव निवासी अरकान ने अपने खेत में गेहूं की फसल बो रखी है। सोमवार रात्रि 11 बजे के करीब आई तेज आंधी से हाईटेंशन तारों से निकली चिंगारी से उसकी फसल जलकर राख हो गई। आग से उसे करीब बीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उसके खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकल रही है। आए दिन आग से नुकसान होता रहता है।