फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गमगीन माहौल में बरामद हुआ दो मोहर्रम का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। दो मोहर्रम का मातमी जुलूस बस्ती के मोहल्ला गूला तालाब स्थित इमामबाड़ा हटीली से बरामद हुआ। अजादारों ने या हुसैन-या हुसैन की सदाएं बुलंद करते हुए कर्बला में हुई इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर कस्बे में जुलूस की शुरुआत से पहले उलेमा ने तकरीर की। वाक्या कर्बला सुनकर अजादारों की आंखें नम हो गई। जुलूस में ढोल-ताशों की मातमी धुन के साथ मर्सियाख्वान मर्सिया पढ़ते हुए चल रहे थे। पीछे ऊंट पर 7 अमरियां सजी हुई थीं। इसके अलावा 18 जुलजनाह और 18 अलम मुबारक के साथ नंगे सिर- नंगे पैर अजादार सीनाजनी करते हुए या हुसैन-या हुसैन की सदाएं बुलंद करते हुए चल रहे थे। नौहेख्वानी सैय्यद अली अब्बास, मंजर अब्बास, शबाब हैदर, अली नवाज व जहीर अब्बास ने की।
जुलूस गूला तालाब, हफ्ता बाजार, कर्बला रोड, दौलत शहीद, मजहर-ए-कर्बला, हुसैनी चौक, शिया जामा मस्जिद होता हुआ देर शाम में इमामबाड़ा हटीली पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस का संचालन मास्टर तबारक अली, करामत अली ने किया। इस दौरान शिबाल हैदर, इकराम हैदर, नूर अब्बास, हुमायूं, मोहम्मद नदीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें