शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 560 मरीज पहुंचे। दशहरा की छुट्टी के चलते दोपहर करीब 12 बजे तक ओपीडी में डॉक्टरों ने मरीजों को दिखा। अधिकांश मरीज डायरिया, टाइफाइड और वायरल के रहे। जिसमें टाइफाइड और वायरल लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। सभी सरकारी अस्पतालों में इन्हीं रोगियों की भरमार है। आलम यह है कि सरकारी अस्पताल में सुबह आठ बजे से दोपहर तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। जिसमें चिकित्सकों को होश नहीं मिल रहा है। वह गंभीर रोगी को अस्पताल में भर्ती करा देते हैं। अस्पतालों में जनरल से लेकर इमरजेंसी वार्ड तक मरीज भर्ती हैं। मरीजों का इलाज भी चल रहा है, लेकिन वायरल बेकाबू साबित होता जा रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज कराया जा रहा है। किसी भी मरीज की गंभीर हालत नहीं है।