फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घरेेलू सिलिंडर के दाम किए जाएं 600 रुपये

Sat, 11 Mar 2023 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। भाकियू लोकशक्ति घरेेलू सिलिंडर के दाम करने समेत अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक बैठक का आयोजन तहसील परिसर में किया गया। प्रदेश महासचिव डॉ. सुमित कुमार नागर ने कहा कि साठ साल से ऊपर के सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलना चाहिए। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 600 रुपये घोषित की जाए, ग्रामीण क्षेत्रों में जो व्यक्ति गरीब रेखा से नीचे आते हैं उनके लिए फ्री आवास की व्यवस्था की जाए। 60 साल से ऊपर किसानों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाए। छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाए जाने समेत अन्य मांगें कीं।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से योगेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, नीरज कुमार, कमर आलम, जुबैर, महेश चंद्र, रामपाल सिंह, सतपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें