अमरोहा। पुलिस ने 10 शातिर अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि जिन आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है, उनमें डिडौली थाना क्षेत्र के शमूम उर्फ शमीम, नौगावां सादात थाना क्षेत्र के पुष्पेंद्र कुमार, दीपक कुमार और तुरबत उर्फ इरफान, सैदनगली थाना क्षेत्र के सुहैल, सरगम और नौशाद, रहरा थाना क्षेत्र के लुकमान, रजबपुर थाना क्षेत्र के गोलू उर्फ दीपेंद्र तथा आदमपुर थाना क्षेत्र के रोहताश उर्फ रैदास शामिल हैं। ये सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और इनके विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न मामलों में प्राथमिकी दर्ज हैं।