फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अवैध निर्माण रोकने गए लेखपाल और टीम के साथ अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव कादराबाद में अवैध निर्माण रोकने गए लेखपाल व उनके साथी के साथ कब्जेदार और उसके परिजनों ने अभद्रता की। मारपीट का भी प्रयास किया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने दंपति समेत चार के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

तहसीलदार पीएन श्रीवास्तव ने बताया कि कादराबाद गांव में गाटा संख्या 515 पर गांव के ही रामऔतार आदि द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद हल्का लेखपाल विमल कुमार शर्मा को पुलिस के साथ कब्जा रोकने के लिए गए। लेखपाल विमल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह साथी अमित व पुलिस के साथ कादराबाद गांव गए थे। आरोप है कि कब्जा कर रहे रामऔतार, उसकी पत्नी सर्वेश, उसके भाई अरविंद व पुत्र बोबी ने मौके पर पैमाइश नहीं होने दी। उनसे पैमाइश कराने का अनुरोध किया गया, लेकिन वह नहीं माने। आरोप है कि उनके व अमित के साथ अभद्रता की गई। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहसीलदार ने चेतावनी दी है कि किसी को भी सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें