अमरोहा। नगर पालिका ने शहर के लोगों के लिए कोविड कंट्रोल रूम खोला है। यह 24 घंटे काम करेगी। तीन शिफ्ट में तीन-तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि इन लोगों को निगरानी समितियों से जानकारी एकत्र करनी है। आइसोलेट व्यक्तियों का ब्योरा के अलावा मेडिकल किट के वितरण के बारे में जानकारी रखेंगे। कर्मचारियों को मोबाइल नंबर को ऑन रखना होगा। नॉट रिचेबल किए तो ड्यूटी पर कार्यरत कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
कंटेनमेंट जोन या संक्रमित व्यक्ति यहां मिलाएं फोन
सुबह छह से दोपहर दो बजे तक
9259123228, 9084872147 और 8410286658
दोपहर दो से रात 10 बजे तक
9837083087, 9997247206 और 6399748945
रात 10 से सुबह छह बजे तक
9917139033,7088971813 और 6397814823