फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम भोले के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

विज्ञापन
अमरोहा के वासुदेव तीर्थ मंदिर पर जलाभिषेक करने के बाद पूजा-अर्चना करते शिवभक्त। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी पड़ी। इस दौरान शिवालय बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार के लिए सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन

श्रावण माह के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने को कांवड़िये ब्रजघाट, हरिद्वार से कांवड़ में जल लेकर मंदिर और शिवालयों पर पहुंचे। नगर के प्राचीन वासुदेव तीर्थ मंदिर, नौगांवा सादात गजस्थल, शिव मंदिर पीला कुंड, धनौरा में पत्थर कुटी मंदिर, गजरौला में राम मंदिर और हसनपुर में शिवाला मंदिर समेत जिलेभर के मंदिरों में भगवान शिव की आस्था का सैलाब देखने को मिला। जल चढ़ाने को लेकर मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बम-बम भोले के जयकारों के साथ नाचते-गाते कांवड़िये और शिव भक्त मंदिरों तक पहुंचे। भोर होते ही शहर के प्रसिद्ध वासुदेव तीर्थ मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लग गया। जलाभिषेक करने का सिलसिला दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें