फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सावन के सातवें सोमवार पर मंदिरों और शिवालयों में शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख शांति की कामना की। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर गूंज उठे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया है। मंदिर में आने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखी गई और चेकिंग भी की गई।
विज्ञापन

सोमवार को दिनभर कांवड़ियों का हरिद्वार से जल लेकर आने और जल चढ़ाने का सिलसिला चलता रहा। कांवड़िये परिजनों के साथ शिवालयों में पहुंचते रहे। नगर के प्राचीन वासुदेव तीर्थ मंदिर, नौगावां सादात गजस्थल, शिव मंदिर पीला कुंड, धनौरा में पत्थर कुटी मंदिर, गजरौला में राम मंदिर और हसनपुर में शिवाला मंदिर समेत जिलेभर के दो दर्जन से अधिक मंदिरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक कराया गया। मंदिरों पर पुलिस सादे कपड़ों में तैनात रही। परिसर में आ रहे संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों की चेकिंग की। जलाभिषेक करने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। शिवालयों में अभिषेक पूजन के साथ हर-हर महादेव के जयकारे गूंज सुनाई दी। युवाओं ने डीजे के साथ ब्रजघाट, हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्तों ने कड़ी सुरक्षा के बीच जलाभिषेक कर कांवड़ चढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें