हसनपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई परिषद की मासिक समीक्षा बैठक युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम त्यागी के आवास पर हुई। जिसमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए योजना बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि कोई भी अधिकारी या नेता आरटीआई कार्यकर्ता को धमकाने या दबाव में लेने का प्रयास करेगा। तो उसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल यादव एडवोकेट व संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता टेकचंद सिंह ने की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सर्वसम्मति से अनुपम त्यागी को प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई। कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा पेट्रोल, डीजल, गैस कम खर्च करने और सोना कम खरीदने की अपील की है। संगठन भी नेताओं और मंत्रियों से अपील करता है कि वह भी अपने खर्चाें पर लगाम लगाएं। इस मौके पर प्रमोद कुमार शर्मा, अरुण कुमार त्यागी, विजय परछा, देवेंद्र शर्मा, नीटू नागर, मोहित त्यागी, शंकर सिंह, राहुल परछा, नन्हे सिंह सैनी, कविता सैनी, राधा अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, मनोज गोयल, सचिन गुप्ता रहे।