फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के लिए पहुंची बिजली टीम का विरोध, वापस लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में चेकिंग के लिए गई बिजली टीम को विधायक व लोगों के विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। विधायक ने टीम पर चेकिंग में भेदभाव का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बे के मंगल के बाजार, फकरपुरा, कटकूई, बड़ी इमली, मेन बाजार आदि मोहल्ले में बिजली विभाग की टीम चेकिंग कर रही थी। चेकिंग की जानकारी स्थानीय लोगों ने सपा विधायक समरपाल सिंह को दी। विधायक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग की चेकिंग टीम को आड़े हाथों ले लिया। विधायक ने आरोप लगाया कि मुस्लिम समाज और समाजवादी वोटरों को निशाना बनाकर ही चेकिंग करते हैं। चेकिंग में भी भेदभाव किया जा रहा है। विधायक के तेवर देखकर टीम बैकफुट पर आ गई और बिना चेकिंग किए ही वापस लौट गई। हालांकि टीम ने दर्जनों लोगों के नाम नोट कर लिए हैं। जिससे उनके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा सके। चेकिंग टीम में एक्सईएन विश्वास कुमार, एसडीओ कुलवीर सिंह, जेई अखिलेश, दिपेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें