फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मामा के घर जा रहे चार बहनों के इकलौते भाई की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। मामा के घर जा रहे बाइक सवार नादिर (20) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह चार बहनों का इकलौता भाई था। युवक की मौत से परिवार में ईद की खुशियां काफूर हो गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कटाई में यूनुस का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी सकीना के अलावा चार बेटी हैं और एक बेटा था। बीस वर्षीय बेटा नादिर मंगलवार के सुबह करीब 5:30 बजे अपने मामा के गांव पायती कलां से मां सकीना को लेने जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक डयोढी उर्फ वाजिदपुर गांव में धर्मवीर सिंह के घर के पास पहुंची तभी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में नादिर की मौके पर मौत हो गई। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मृतक नादिर चार बहनों का इकलौता भाई था। उसने हेलमेट लगा रखा था। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मृतक के चचेरे भाई याकूब की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें