फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पौरारा में बुखार के मरीजों की संख्या 100 के पार, जिम्मेदार बेखबर

Sat, 02 Sep 2023 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। क्षेत्र के गांव पौरारा में गंदगी पसरी हुई है। जलभराव है। जिससे गांव के लोग बुखार से तप रहे हैं। एक बुजुर्ग की बुखार से मौत भी हो चुकी है। लेकिन जिम्मेदारों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। तीन दिन बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। अब गांव में बुखार के मरीजों की संख्या सौ के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र में पौरारा गांव किनारे गंगा नदी बह रही है। गांव की आबादी के निकट ही तटबंध के दूसरी तरफ जंगल में बाढ़ का पानी सड़ रहा है। हालांकि की पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन वह बीमारियां फैला रहा है। गांव में रोजाना बुखार से पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। तीन दिन पूर्व बुखार से पैंसठ वर्षीय गोपाल की मौत भी हो चुकी है। अब बुखार से पीड़ितों की संख्या सौ के पार हो चुकी है। लेकिन तीन दिन बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर पीड़ित मरीजों की सुध लेने की जरूरत नहीं समझी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। उन्हें किसी बड़ी समस्या उत्पन्न होने का इंतजार है। गांव के अधिकतर लोगों के द्वारा अपनी जिंदगी को गांव के झोलाछाप से उपचार करा रहे हैं। कुछ लोग दूसरे शहरों में उपचार के लिए निकल गए हैं।

गंगा तटबंध के पास खेतों एवं गांव के अंदर खाली जगह में भरा गंदा पानी बुखार का कारण बना हुआ है। जानकारों के मुताबिक ठहरे हुए गंदे पानी में मच्छर के लारवा जल्दी उत्पन्न होते हैं। सड़कों पर कीचड़ भरने व गंदा पानी जमा होने से लोगों में बीमारियां भी बढ़ रही हैं। गंदे पानी में मलेरिया के मच्छर पनप रहे हैं। तीन दिन बाद शुक्रवार को ग्राम पंचायत की ओर से गांव में सफाई कार्य कराया गया। एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें