रजबपुर। चार गुने मुआवजे की मांग को लेकर रामपुर घना, घंसूरपुर, मोहनपुर व कूबी के ग्रामीणों का धरना 17वें दिन भी जारी रहा। मुआवजा मिलने तक जमीन खाली नहीं करने का एलान किया।27 फरवरी से भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों के साथ मोहनपुर, घंसूरपुर, रामपुर व कूबी के ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। बुधवार को 17वें दिन भी किसान धरना स्थल पर डटे हुए हैं। किसान नहर विभाग द्वारा अधिगृहीत की गई जमीन का सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा मांग रहे हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक न तो धरना समाप्त होगा और न ही जमीन खाली होगी।
धरने में कपिल सिंह, राजवीर सिंह, रामप्रसाद सिंह, चंद्रपाल सिंह, बृजपाल सिंह, सतपाल सिंह, कमल सिंह, मुकेश चौधरी, कविता देवी, तनु देवी, पूनम देवी, सरोज चौधरी, रोनक देवी, भावना देवी, सिंपल चौधरी, शीतल चौधरी, रूबी चौधरी आदि मौजूद रहे।