फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अजादारों ने छुरियों से मातम कर खुद को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। कस्बे में सात मोहर्रम का मातमी जुलूस अंजुमन यादगार-ए-हुसैनी के संयोजन में मोहल्ला बड़ी इमली में स्थित स्वर्गीय मास्टर मंजूर हसन के मकान से बरामद हुआ। गमे हुसैन में अजादारों ने छुरियों व जंजीर से मातम कर खुद को लहूलुहान कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को जुलूस की शुरुआत बस्ती के मोहल्ला बड़ी इमली से हुई। पहले मौलाना हसन इमाम ने वाक्या-ए-कर्बला बयान किया। इसे सुनते ही अजादाराने हुसैन गमगीन हो गए। जुलूस में सबसे आगे ढोल-ताशों से निकलने वाली मातमी धुन पर अजादार मर्सिया और नोहे पढ़ते हुए चल रहे थे। इसके पीछे जुलजनाह, अलम व जरी मुबारक के साथ ऊंट पर अमारियां सजी हुईं थीं। अजादारों ने छुरियों व जंजीर के मातम से गमे हुसैन में खुद को लहूलुहान कर लिया। या हुसैन-या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। निर्धारित रास्तों से गुजरते हुए दोहरी गश्त का जुलूस देर शाम संपन्न हुआ।
जुलूस में एसडीएम ब्रजपाल सिंह, सीओ अभिषेक कुमार, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ चिकित्सकों की टीम मुस्तैद रही। इस दौरान वक्कार हैदर, अली अशरफ, शिराज आब्दी, अली मंजर, मंजूर हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें