गजरौला। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने और अमरोहा लोकसभा सीट से चौधरी कंवर सिंह तंवर की जीत होने की खुशी में विधायक राजीव तरारा ने समर्थकों संग मिठाई का वितरण किया। विधायक व समर्थकों ने राहगीरों को शरबत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई।
मंगलवार को विधायक के नेतृत्व में एकत्र हुए उनके समर्थक और भाजपाई चौपला चौराहा पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने मिष्ठान मंगवा लिया। शरबत बनवाया। प्रधानमंत्री के तीसरी सरकार बनाकर शपथ लेने की खुशी में राहगीरों को मिठाई खिलाने के साथ ही शरबत पिलाया। विधायक ने कहा कि मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बन जाने के कारण देश में रुके काम पूरे होंगे। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, सचिन त्यागी, सुशील सिद्धू, निहार त्यागी, महकपाल सिंह गुर्जर, सीताराम, गौरव सागर, सतवीर सिंह, सतपाल पाल, पवन चौधरी, डॉ.आशुतोष भूषण शर्मा आदि मौजूद रहे।