फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला चौधरीयान निवासी एक महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व ग्राम कलामपुर थाना नौगांवा सादात निवासी एक युवक के साथ हुई थी। महिला का कहना है कि उसके पिता ने हैसियत के अनुसार शादी के समय दहेज दिया था। शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। मगर बाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज में दो लाख नकद व कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं पर ससुरालियों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें