फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी का मुंह काला करके गांव में घुमाया, चप्पलों की माला भी पहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। गांव में हुई पंचायत के फरमान के बाद प्रेमी को चप्पलों की माला पहनाई गई और उसका मुंह काला करके पूरे गांव में घुमाया गया। बाद में पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया। घटना के आठ दिन बाद प्रेमी का मुंह काला करके गांव में घुमाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव का है। यहां पर रहने वाले युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के परिजन इसके खिलाफ थे। आठ दिन पहले युवक चोरी छिपे प्रेमिका से मिलने उसके घर चला गया। तभी परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान युवती के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में युवती और युवक के परिजनों के बीच पंचायत बैठ गई।
इस पंचायत में गांव के कई लोग शामिल हुए। तभी पंचायत में शामिल लोगों ने एक तुगलकी फरमान सुना दिया। जिसके बाद प्रेमी को चप्पलों की माला पहनाई गई और उसका मुंह काला करके पूरे गांव में घुमाया गया।
विज्ञापन

जानकारी होने के बाद पुलिस कुछ करती इससे पहले पुलिस कुछ कार्रवाई कर पाती, ग्रामीणों ने प्रेमी युगल का निकाह करा दिया। बाद में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मुंह काला करके युवक को गांव में घुमाने का वीडियो सामने आया है। पूरे मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें