फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: थाने में दिव्यांगों के साथ सादा कपड़ों में आए पुलिसकर्मी को दरोगा बोला कुर्सी से उठ

Fri, 28 Jul 2023 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। रुपयों के लेनदेन को लेकर हंगामा करते हुए थाने में पहुंचे दिव्यांगों के साथ सादा कपड़ों में आए बाहर जिले में तैनात पुलिसकर्मी को दो दरोगाओं के सामने कुर्सी पर बैठ कर पैरवी करना भारी पड़ गया। दरोगा ने पुलिसकर्मी को कुर्सी से उठाते हुए कहा कि पहले खड़ा हो इसके बाद बात कर। दरोगा ने उसे जेल भेजने की धमकी दे डाली। बाद में पुलिसकर्मी ने अपना परिचय पत्र दिखाया तो दरोगा बैकफुट पर आया।
विज्ञापन

स्टेशन के सामने रहने वाले एक दिव्यांग पर दूसरे दिव्यांग के आठ हजार रुपये उधार हैं। जिसको लेकर दोनों हंगामा करते हुए बृहस्पतिवार की सुबह थाने में पहुंचे। उनके साथ सादा कपड़ों में एक पुलिसकर्मी भी पहुंचा था। वह बाहर किसी जिले में तैनात है। एक दिव्यांग के साथ उसकी मां भी थी। एक दिव्यांग ने दूसरे पर उसके साथ हादसा कराने का आरोप लगाते हुए तेज आवाज में बात की। इस दौरान उसकी मां ने कहा कि उसके बेटे को कुछ हो जाता तो वह हादसा कराने वाले की जान ले लेती। दिवस अधिकारी एसएसआई शौकेंद्र सिंह व उनके साथ बैठे एक दरोगा और दूसरी तरफ बैठी महिला दरोगा ने उनको शांत कर दिया।
दोनों से घटना की जानकारी करने लगे। इस बीच उनके साथ सादा कपड़ों में आया पुलिसकर्मी सामने पड़ी कुर्सी पर बैठ गया। दोनों दिव्यांगों से घटना की जानकारी कर रहे एसएसआई व दरोगा के बीच में वह बोल पड़ा। जिस पर बराबर में बैठे दरोगा ने सादा कपड़ों में कुर्सी पर बैठे पुलिसकर्मी से कहा कि पहले कुर्सी से उठ। इसके बाद बात कर। दरोगा ने उसे जेल भेजने की बात भी कही। दरोगा का ऐसा व्यवहार देख हर कोई हैरत में रह गया। बाद में उसने अपना पुलिस का परिचय पत्र दिखाया। जिसे देख एसएसआई व दरोगा बैकफुट पर आए। सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी को ये कह कर समझाया कि आपस में झगड़ रहे दिव्यांगों में एक दिव्यांग और उसकी मां उसके खिलाफ तहरीर देने की बात कह रहे हैं। मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया तो बड़ी दिक्कत सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें