फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आज रात आठ बजे से हाईवे होगा बंद, बसें व कारें भी नहीं चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दूसरे सोमवार को लेकर हाइवे पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने लगी है। हाईवे पर बड़े वाहनों को डायवर्ट किया जा चुका है, जबकि रविवार रात आठ बजे से रोडवेज बस व कारों को भी वैकल्पिक मार्गों से गुजरा जाएगा। ये फैसला कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर लिया गया है। वहीं, शहर में जोया रोड को भी वन-वे कर दिया गया है। जगह-जगह बैरियर और रस्सी लगाकर अमरोहा से जोया लेन को पूरी तरह कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दिया है। जोया से अमरोहा लेन पर दोनों तरफ के वाहन चल रहे हैं।
विज्ञापन

29 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार है। इस दिन लाखों श्रद्धालु भगवान शंकर का जलाभिषेक करेंगे। अमरोहा के अलावा मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, रामपुर, संभल, बदायूं के लाखों शिव भक्त कांवड़ लेने ब्रजघाट पहुंचने लगे हैं। जबकि हजारों कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर अमरोहा जनपद में रूट डायवर्जन प्लान लागू है। सावन के दूसरे सोमवार के चलते शुक्रवार को हाईवे पर ट्रक, कंटेनर, ट्रैक्टर ट्रॉली, टैंकर, निजी बस समेत सभी भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया था। उन्हें वैकल्पिक मार्गों से गुजर जा रहा है। जिसके चलते मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों तरफ से आने वाली कार, रोडवेज बस, पिकअप, बाइक व इमरजेंसी वाहनों को निकाला जा रहा है। जबकि दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर कांवड़िये चल रहे हैं।
इस समय कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर अमरोहा पुलिस ने रविवार की रात आठ बजे से हाईवे पर रोडवेज बसों व कार आदि को भी बंद करने का फैसला लिया है। जिसके चलते मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर चलने वाली कार, रोडवेज बस, पिकअप, व अन्य छोटे वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि रविवार की शाम से हाईवे को शून्य ट्रैफिक कर दिया जाएगा। इसके बाद कोई भी वाहन सोमवार की दोपहर तक हाईवे पर नहीं चलेंगे। यह फैसला कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें