फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिन तप रहे, रातों का पारा भी हाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जून माह का तीसरा सप्ताह शुरू हो चुका है। दिन तो तप ही रहे हैं अब रातों का पारा भी ऊपर जा रहा है। आलम यह है कि दिन बढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है। 12 बजे से पहले ही गर्म हवाओं का दौर शुरू हो जाता है। गर्मी में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम पारा भी छलांग लगा रहा है। रविवार को अधिकतम पारा 44 तो न्यूनतम 33 डिग्री रहा।
विज्ञापन

तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी में कमी नहीं हो रही है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। शनिवार के बाद रविवार को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा। हर दिन की तरह रविवार को भी सुबह से ही गर्मी शबाब पर रही। आठ बजे से ही सूरज की तल्खी शुरू हो जाती है। दोपहर में तो हालात बेकाबू हाे रहे है। बदन झुलसाने वाली गर्मी के बीच तेज गर्म हवाएं चलने से लोग के हाल बेहाल हो रहे हैं। धूप का असर कम होता है तो शाम को उमस होश उड़ाने लगती है। शाम के समय घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। रात में भी गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। वहीं, दिन में अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। दोनों के बीच का अंतर 10 से 11 डिग्री ही रह गया है। ऐसे में लोग बेहाल हो रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह का कहना है कि सोमवार और मंगलवार को तापमान में खासी बढ़ोतरी होने की संभावना है। सोमवार को तापमान 46 से 47 डिग्री पहुंच सकता है।


ऑरेंज अलर्ट जारी, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
गर्मी के बढ़ते तेवर को देखते हुए अमरोहा में अगले पांच दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि बेतहाशा गर्मी को देखते हुए जिले में अगले पांच दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसे लेकर विभागीय टीम को अलर्ट किया गया है। स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अत्यधिक गर्मी और लू से बचने की जरूरत है। धूप में जरूरी कार्य से ही निकलें। लू से बचने के लिए पानी पीते रहें। बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें