फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दादा के इंतकाल में आयी युवती और उसके परिवार से मारपीट

Fri, 10 Jan 2025 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी।
विज्ञापन

दादा के इंतकाल में शामिल होने आई युवती और उसके परिवार के लोगों से मारपीट की गई। बीच बचाव करने आए उसके परिजनों को भी पीटा। जिसमें युवती समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। डिलारी थाना क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी रूही ने बताया कि वह जारई गेट की रहने वाली है। चंदौसी में बुधवार को उसके दादा का इंतकाल हो गया। दफीने में शामिल होने के लिए वह अपने परिवार के साथ आई थी। आरोप है कि यहां रह रहे परिवार के लोगों ने उससे गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उससे मारपीट कर दी। बीच बचाव करने आए उसके भाई मुसर्रफ, बहन शबाना और सानिया को भी बुरी तरह पीटा। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। जैसे जैसे मोहल्ले के लोगों ने उन्हें बचाया। पीड़िता ने चंदौसी कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। प्रभारी निरीक्षक रेनू कुमारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें