फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तमंचे के बल पर युवती के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

घर में सो रही युवती को गांव के ही तीन युवक तमंचे के बल पर गन्ने के खेत में ले गए। उसके हाथ-पैर बांध कर साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। तलाश करने निकले परिजनों को युवती खेत में मिली। जिसके हाथ-पैर बंधे थे। परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच शुरू कर दी है।
मामला गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवती के पिता की मौत हो चुकी है। उसका भाई छोटा है। युवती ने बताया कि वह 26 सितंबर की रात घर में सो रही थी। रात एक बजे गांव के तीन युवक आए। उसे तमंचे के बल पर खेत में ले गए। गन्ने के खेत में उसके हाथ-पैर बांध दिए। मुंह पर भी कपड़ा बांध दिया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों या पुलिस से शिकायत करने पर युवती व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसे खेत में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सुबह वह चारपाई पर नहीं मिली, तो परिजन तलाश करने निकले। वह अगले दिन सुबह पांच बजे गन्ने के खेत में मिली। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई। युवती को लेकर रविवार देर शाम परिजन थाने गए। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें