अमरोहा। इंस्टाग्राम के माध्यम से युवक से पहचान होने के बाद युवती घर से चली गई। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जोया के एक मोहल्ला निवासी किसान का आरोप है कि उसकी 28 वर्षीय बेटी इंस्टाग्राम के माध्यम से अज्ञात युवक के संपर्क में आ गई थी, जिसके बाद शुक्रवार को बेटी अचानक घर से गायब हो गई। बेटी की काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। युवती के सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर परिजनों ने युवती काे फटकार भी लगाई थी। कई बार उसे इंस्टाग्राम चलाने से मना किया था। थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि युवती के पिता की ओर से तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती की तलाश की जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।