फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा-पिता से थाने में बेटी बोली: बालिग हूं...अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की है, अपने पति के साथ ही जाऊंगी

Sun, 02 Jul 2023 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

थाने में युवती ने परिजनों से साफ इनकार कर दिया। कहा कि वह बालिग है। उसने अपनी मर्जी से प्रेमी युवक से कोर्ट मैरिज की है। इसलिए वह प्रेमी के साथ ही जाएगी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के गजरौला में प्रेमी युवक से कोर्ट मैरिज कर युवती प्रेमी के घर चली गई। जिसकी जानकारी होने पर युवती के परिजन थाने पहुंच गए। उनकी बेटी की बरामदगी की मांग पर प्रेमी के परिजन प्रेमी युगल को थाने लाए। यहां युवती के परिजनों ने उसे साथ ले जाने की काफी कोशिश की। उसे मनाते रहे, लेकिन युवती ने साफ इन्कार कर दिया।

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रोड मोहल्ला निवासी युवक इस समय हरियाणा के गुरुग्राम की एक कंपनी में जॉब करता है। नगर के ही बस्ती मोहल्ला निवासी युवती बीएड कर रही है। युवक और युवती के बीच कक्षा 11 से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों एक ही समुदाय से हैं, लेकिन बिरादरी अलग-अलग है। बीते साल दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शनिवार की सुबह युवती घर से निकली और प्रेमी के घर चली गई। इधर वह शाम तक नहीं आई तो चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। शाम को युवती के परिजन थाने पहुंच गए। उन्हाेंने युवक पर बेटी को ले जाने का शक जताते हुए युवती की बरामदगी की मांग की। कुछ देर बाद युवक के परिजन प्रेमी युगल को लेकर थाने पहुुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने कोर्ट मैरिज होने की बात कही। जिसका युवती के परिजनों ने विरोध करते हुए उसे साथ ले जाने की कोशिश की। जिसके लिए थाने में प्रयास चलते रहे। उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन युवती ने साफ इनकार कर दिया। कहा कि वह बालिग है। उसने अपनी मर्जी से प्रेमी युवक से कोर्ट मैरिज की है। इसलिए वह प्रेमी के साथ ही जाएगी। प्रेमी युगल और उनके माता-पिता व अन्य परिजन थाने में डटे हुए थे। पुलिस ने कह दिया कि प्रेमी युगल बालिग है। जो युवती कहेगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमी युगल की कोर्ट मैरिज का मामला सामने आया है। युवती के परिजन सहमत नहीं हैं। मगर युवती कोर्ट में जो बयान देगी, उसके आधार पर पुलिस कदम उठाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें