फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ जनपद से अपह्रत बालिका गजरौला में हाईवे पर मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। हापुड़ जनपद के पिलखुवा थानाक्षेत्र से अपहृत बालिका हाईवे पर लावारिस भटकती मिली। पुलिस के साथ आए परिजन उसे अपने संग ले गए।
विज्ञापन

पिलखुआ थाना क्षेत्र के गांव सद्दीकपुरा निवासी नाजिर ने पहली पत्नी का इंतकाल हो जाने पर दूसरा निकाह कर लिया। बताया जाता है कि दूसरी पत्नी फहमिदा से उसकी ज्यादा दिन नहीं बनी। वह शौहर से मनमुटाव के कारण नौ वर्षीय बेटी गुड्डी सहित चार बच्चों को छोड़कर गढ़मुक्तेश्वर अपने मायके में आ गई। शनिवार को नौ वर्षीय बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। उसके पिता ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। इधर, वह बच्ची भटकती हुई गजरौला थाना क्षेत्र में हाईवे पर बसतौरी के निकट पहुंच गई। उधर एक फेरी वाला बर्फ बेचकर आ रहा था। उसने हाईवे किनारे लावारिस मिली बालिका को संभाला। अपने साथ घर ले गया। रविवार को बालिका को लेकर थाना पहुंचा। यहां पुलिस ने उससे पूछताछ की। जानकारी करने पर पता चला कि पिलखुआ में उसके अपहरण का मामला दर्ज है। थाना पुलिस ने पिलखुआ पुलिस व उसके परिजनों को खबर दी। पुलिस उसे अपने साथ ले गई। थाना प्रभारी का कहना है कि पिलखुआ थाने में बालिका के अपहरण का मामला दर्ज था। लिहाजा पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें