फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अब 28 मार्च को होगा पंचायत की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जारी किया है। इसके अनुसार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को होगा। उन्होंने बताया कि दावा व आपत्ति निस्तारण के उपरांत हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना तथा संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन सात जनवरी से 20 फरवरी तक होगा। दावे व आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूची का कंप्यूटरीकरण तैयारी, मतदाता केंद्र व स्थल निर्धारण 21 फरवरी से 16 मार्च तक होगा। मतदान केंद्र व स्थल का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन आदि कार्य 17 मार्च से 27 मार्च तक होगा। जिले में इस बार 576 पंचायतों में चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए 44.60 लाख बैलेट पेपर भी जिले में पहुंच गए हैं। जिन्हे कलक्ट्रेट परिसर में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। जिले में पंचायत पद के लिए 568100, प्रधान पद के लिए 1297300, बीडीसी सदस्य के लिए 1257900 व जिला पंचायत के लिए 1337200 बैलेट पेपर मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें