फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आठ करोड़ से कांकाठेर और महेशरा में बनाए जाएंगे अंडरपास

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

कांकाठेर और महेशरा में रेलवे लाइन पर अंडरपास बनाए जाएंगे। जिन पर रेलवे के करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। अंडरपास बनने से ग्रामीणों को जाम से छुटकारा मिलेगा। उन्हें रेलवे फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर 24 घंटे में करीब 200 ट्रेन गुजरती हैं। इसके चलते कांकाठेर और महेशरा के पास रायपुर रेलवे फाटक बंद करने पड़ते हैं। जिससे दोनों और वाहनों की लाइन लग जाती है और लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। इससे निजात दिलाने के लिए रेलवे ने कांकाठेर और महेशरा रेलवे स्टेशन के पास रायपुर के करीब अंडरपास बनाए जाने का निर्णय लिया। पांच मीटर ऊंचे और पांच मीटर चौड़ाई के अंडरपास पूरी तरह ढके होंगे। इनमें जल निकासी का भी इंतजाम किया जाएगा। दोनों अंडरपास पर चार-चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे जहां लोगों को जाम से निजात मिलेगी, वहीं फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फाटक बंद होने पर बूम के नीचे से लोग बाइक, साइकिल, स्कूटी आदि निकालने का प्रयास करते हैं। उनके साथ हादसे का डर रहता है। अंडरपास बन जाने पर वह सुरक्षित होकर पार होंगे। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) नवीन पाल ने पुष्टि करते हुए दोनों स्थानों पर अंडरपास बनाए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द काम शुरु होने की संभावना है।
रायपुर के पास अंडरपास बनने से इन गांवों को होगा फायदा

महेशरा में मेडिकल स्टोर चला रहे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र यादव, किसान नेता उपेंद्र सिंह का कहना है कि रायपुर के पास अंडरपास बनने से ग्रामीणों की जिंदगी में बदलाव आएगा। शाहपुर, रायपुर, देहरा घनश्याम, होशंगपुर गुर्जर, महेशरा, जलालपुर कलां, यकबगड़ी, बस्तौरी माफी के ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों व श्रद्धालुओं का आवागमन होगा सुगम

कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी में विशाल गंगा मेला लगता है। मेले के लाखों श्रद्धालु कांकाठेर से गुजरते हैं। रेलवे फाटक उनके लिए रोड़ा बनता है। कांकाठेर की ग्राम प्रधान अर्चना देवी, प्रमोद उपाध्याय, डॉ. सखावत हुसैन का कहना है कि अंडरपास बनने से कांकाठेर, मोहरका पट्टी, तिगरी, रखेड़ा, ख्यालीपुर, खुंगावली और गंगा मेले के श्रद्धालुओं की परेशानी दूर होगी। क्योंकि रेलवे फाटक दिन में कई बार बंद होता है। ग्राम प्रधान अर्चना देवी कहती हैं कि उन्होंने अंडरपास बनाए जाने का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें