फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: मां के साथ चारा लेने गई छात्रा को कुत्ताें ने नोच-नोचकर मार डाला, कुछ न कर सके लोग

Sun, 30 Jul 2023 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

छात्रा की चींख पुकार सुनकर खेतों में चारा काट रहे लोग और राहगीर दौड़कर मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाकर छात्रा को बचाया, लेकिन तब तक कुत्तों के झुंड ने छात्रा को नोंचकर बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन
dog attack - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के सुल्तानठेर मोहम्मदपुर गांव में मां के साथ चारा लेने जंगल गई छात्रा सविता (9) पुत्री भगवत को आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। सूचना पाकर एसडीएम व सीओ गांव में पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानठेर मोहम्मदपुर निवासी भगवत की पत्नी रुमालो देवी शनिवार की शाम साढ़े छह बजे खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई थी। उनकी पुत्री सविता भी मां के साथ चली गई। खेत पर पहुंचकर रुमालो देवी चारा काटने लगी, जबकि सविता रास्ते में बैठ गई। इस बीच आवारा कुत्तों का झुंड आ गया और उस पर हमला कर दिया। आवारा कुत्ते छात्रा को खींचकर बराबर खेत में खींच कर ले गए और नोंचना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

छात्रा की चींख पुकार सुनकर खेतों में चारा काट रहे लोग और राहगीर दौड़कर मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाकर छात्रा को बचाया, लेकिन तब तक कुत्तों के झुंड ने छात्रा को नोंचकर बुरी तरह घायल कर दिया। ग्रामीण छात्रा को लेकर घर पहुंचे और उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उससे पहले की छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम धनौरा राजीव राज व सीओ धनौरा अरुण कुमार सिंह गांव में पहुंचे। घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें