फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में शामिल डीजे संचालक युवक की छजली से टकरा कर गिरने से मौत

सार

रैली में शामिल डीजे संचालक युवक का सिर मकान की छजली से टकराने के कारण वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।मगर यहां पर हालत नाजुक देख उसे रेफर कर दिया गया।नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल में कहीं अच्छा उपचार मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला। रैली में शामिल डीजे संचालक युवक का सिर मकान की छजली से टकराने के कारण वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को आनन फानन सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर हालत नाजुक होने के कारण रेफर कर दिया गया। परिजन उपचार के लिए अमरोहा ले गए। जहां पर उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

गजरौला के गंगा नगर मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय नितिन सागर पुत्र रामचंद्र सागर डीजे संचालक था। पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर युवाओं के गुट ने शहीद भगत सिंह जयंती पर वाहन रैली निकाली। नितिन सागर अपने डीजे संग रैली में शामिल था। नगर के कई मोहल्लों से गुजरते हुए रैली बस्ती में पहुंची। यहां पर गली तंग थीं। नितिन सागर डीजे वाले वाहन में बराबर खड़ा था। उसका सिर छजली से टकरा गया। जिसके कारण उसका सिर फट गया। इसके बाद वह नीचे गिर कर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन उसे सीएचसी में भर्ती कराया। मगर यहां पर हालत नाजुक देख उसे रेफर कर दिया गया।
परिजन उसे अमरोहा ले गए। जहां पर उसकी मौत हो गई। परिवार द्वारा तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि छजली से सिर टकराने के बाद नीचे गिर जाने से घायल होने पर युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। शव का मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जाम में फंस गया था घायल का ई-रिक्शा
रैली में शामिल नितिन सागर का सिर छजली से टकराने के कारण वह डीजे के वाहन से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को रैली में शामिल तत्काल ई-रिक्शा में लाद कर सीएचसी ले जा रहे थे। मगर रैली के कारण इंद्रा चौक तक जाम मिला। इस कारण घायल लदा ई-रिक्शा जाम में फंस गया। आनन फानन जाम में फंसे वाहनों को हटवाया। घायल को सीएचसी पहुंचाया।
उधर घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किए जाने पर युवक के परिजनों ने खासा आक्रोश जताया था। परिजनों ने कहा कि वह घायल को किसी निजी अस्पताल में भेजते। नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल में कहीं अच्छा उपचार मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें