फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्तों की सुरक्षा को 4 सुपर जोन व बारह जोन में बांटा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को सकुशल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने खाका तैयार किया है। शिवभक्तों की सुरक्षा के लिहाज से जनपद में 4 सुपर जोन, 12 जोन, 18 सेक्टर और 36 सब सेक्टर में बांटा गया है। सभी ड्यूटी प्वाइंटों पर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। जो शुक्रवार की आठ बजे से सोमवार की 8 बजे तक मुस्तैद रहेंगे। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में कांवड़ मार्ग को ठीक कराया जाए। जनपद के मंदिरों के पास सफाई, लाइट तथा सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। मंदिर मार्गों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हो। मंदिर मार्ग व स्थल एवं कांवर्ती मार्ग पर अतिक्रमण व ऑटो संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा। श्रावण मास में खुले मांस की बिक्री पर पूर्ण रूप से एक माह के लिए प्रतिबंध रहेगा। विशेष तौर से मंदिर मार्ग और कांवड़ियों के मार्ग पर पड़ने वाली मांस व मीट की दुकानों को बंद किया जाएगा। सिंचाई विभाग के अधीन उन नहरों की पटरियों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। जिन पर कांवड़ियों का आवागमन होता है। जिन स्थानों पर कांवड़ियों का ठहराव होता हो, वहां वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति का भी प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें