बछरायूं (अमरोहा)। कस्बा निवासी एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते दिल्ली में मौत को गले लगा लिया। उसका शव घर के भीतर फंदे से लटका मिला। दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बा के 23 वर्षीय एक युवक अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह उसका शव घर के भीतर कमरे में फंदे से लटका मिला। सवेरे ही युवक की माता किसी काम से दिल्ली से बछरायूं आ रही थी। उनको बेटी ने फोन पर भाई की मौत की जानकारी दी। बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर वह वापस दिल्ली चली गईं। कस्बे में रहने वाले दूसरे परिजनों को युवक की मौत की जानकारी मिली तो वे भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया है। उसको सुपुर्द ए खाक कस्बे के कब्रिस्तान में किया जाएगा।