फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर से निकले मजदूर का शव नाले में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से निकले मजदूर का शव नाले में मिला
विज्ञापन

नौगांवा सादात (अमरोहा)। घर से निकले मजदूर वसीम अहमद (35) का शव पड़ोस के गांव बिलनी नहर के पुल के पास नाले में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती टावर वाली गली में मोहम्मद अहमद का परिवार रहता है। उनका तीसरे नंबर का बेटा वसीम अहमद रोजमर्रा की मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक शनिवार की शाम को घर से निकला था। उसके बाद वह नहीं लौटा। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। रविवार की सुबह वसीम अहमद का शव बिलनी नहर के पुल के सामने ईदगाह के पास नाले में पड़ा मिला। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। इस दौरान परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की उसकी मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें