फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश शरीयत और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कानून से नहीं चलता : बृजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देश शरीयत और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कायदे-कानून से नहीं चलता है। संविधान में जो कायदे कानून बने हैं या जो संशोधन होंगे ये देश उसे आधार पर चलेगा। ओवैसी के कहने से या ओवैसी के बनाए कानून से भारत नहीं चलता है। भारत की लोकसभा और राज्यसभा में पारित नियम कायदे कानून से चलता है। ये बात पीडब्ल्यूडी विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने सोमवार को अमरोहा में भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सीएए भी लागू करेंगे और जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लेकर आएंगे। मुस्लिम समाज को खुद ही सामने आना चाहिए और समझना चाहिए। ये सब समझदारी की बातें हैं। जो नियम-कायदे हैं क्या वह केवल भारत में है। मुस्लिम देशों में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अपने कायदे कानून क्यों नहीं चलता है। क्या शरीयत और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भारत के लिए बना है। सरकार ने कहा है हम टू चाइल्ड पॉलिसी लागू करेंगे। किसी भी देश के विकास के लिए जनसंख्या को नियंत्रित करना जरूरी है।
राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस राजनीतिक मंचों और राजनीतिक पटल से गायब होने के कगार पर पहुंच गई है। कहा कि अगर राहुल गांधी हमारा संकल्प पत्र को झूठा बता रहे हैं, तो उन्होंने जो अपना घोषणा पत्र जारी किया है, उसमें 80 प्रतिशत वह चीज हैं जो 1947 में मुस्लिम लीग इस देश में लागू करना चाहती थी। इसलिए राहुल गांधी निर्णय करें कि वह इस देश में मुस्लिम लीग का घोषणापत्र जारी करना चाहते हैं या कांग्रेस का। मायावती के बेस्ट यूपी को अलग प्रदेश बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी का एक विधायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें