फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: इस साल भी पूरा नहीं होगा हाईवे पर अंडरपास निर्माण का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे चौड़ीकरण का काम पांच साल पांच माह बीतने के बाद भी अधूरा है। कांकाठेर में अंडरपास और सर्विस रोड बनाने का काम चल रहा है। जिसे पूरा होने में करीब तीन से चार महीने का समय लग सकता हैं। ऐसे में इस साल के अंत तक भी हाईवे का काम पूरा होता नहीं दिख रहा है। धीमी गति से चल रहे चौड़ीकरण काम से हाईवे पर गुजरने वालों को अभी और परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद से हापुड़ तक हाईवे चौड़ीकरण का काम मई 2019 में शुरू हुआ था, जो दिसंबर 2022 तक पूरा होना था। मगर, सितंबर 2024 में भी पूर्ण नहीं हो सका। चौड़ीकरण का निर्माण कार्य करा रही कंपनी इस कदर धीमी गति से काम करा रही है कि कांकाठेर में बनाया जा रहा अंडरपास का काम अब बीते दिनों शुरू किया गया है। जिसे पूरा होने में करीब तीन से चार महीने लग सकते हैं। इसके बराबर में ही सर्विस रोड बनाई जा रही है। इसे पूरा करने में भी दो महीने का समय लग सकता है। बेहद धीमी गति से चल रहे निर्माण के कारण हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों, यात्रियों को अभी और परेशानी झेलनी पड़ेगी।






तिगरी गंगा मेले के श्रद्धालुओं को होगी परेशानी
गजरौला। प्रत्येक महीने की अमावस्या और पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु ब्रजघाट गंगा में स्नान करने आते हैं। वहीं, 24 घंटे में हाईवे से हजारों वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा तिगरी में कार्तिक पूर्णिमा पर सदियों से गंगा मेला लगता है। मेले में लाखों श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों से आते हैं। स्नान कर लौटने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को तिगरी से बाया कांकाठेर और ओसीता जगदेवपुर से हाईवे पर भेजा जाता है। हाईवे पर चौड़ीकरण का काम चल रहा है। मगर, निर्माण करा रही कंपनी जिस तरह धीमी गति से काम करा रही है, उससे तो यह लग रहा है कि अंडरपास बनाने और सर्विस रोड का काम पूरा करने में अभी लंबा समय लग सकता है। जिसका खामियाजा तिगरी गंगा मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन



- हाईवे चौड़ीकरण का काम इस साल दिसंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। मगर भूमि अधिग्रहण, वन विभाग से एनओसी लेने के कारण काम पिछड़ रहा है। - ललित मोहन तिवारी, जीएम निर्माण कंपनी आईआरबी मुरादाबाद-हापुड़ टोलवे लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें