फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राम गंगा पोषक नहर पर बना पक्का पुल क्षतिग्रस्त, हादसे का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

चकनवाला के सामने राम गंगा पोषक नहर पर बना पक्का पुल क्षतिग्रस्त हो गया। उसकी एक साइड धंस गई है। बराबर में गड्ढा बन गया है। जिससे हादसे की आशंका बनी है। स्थानीय विधायक ने इस संबंध में सेतु निगम के अधिकारियों से बात की।
चकनवाला के सामने राम गंगा पोषक नहर पर पक्का पुल बनाया गया। जो शीशों वाली, जाटों वाली, ढाकों वाली, मंदिर वाली सहित कई गांवों को जोड़ता है। पुल की कार्यदायी संस्था गाजियाबाद सेतु निगम थी। 7.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया पुल इसी साल मार्च में तैयार हुआ था। इसके बन जाने से खादर के ग्रामीणों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया। मगर इसके बनाने में मानकों की अनदेखी की गई। जिसका नतीजा यह हुआ कि पुल की एक साइड धंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रोच रोड भी क्षतिग्रस्त हो गई। साइड धंस जाने पर गड्ढा बन गया। बृहस्पतिवार को पुल से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुल की साइड धंसी देखी तो उसकी तस्वीर मोबाइल में कैद कर ली। स्थानीय विधायक राजीव तरारा से शिकायत की। स्थानीय विधायक राजीव तरारा ने सेतु निगम के अफसरों को इस बावत फोन किया। पुल का निरीक्षण करने और सही कराने के निर्देश दिए। जिससे किसी के साथ हादसा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें